मनोनीत बोदरा के पक्ष में सांसद ने चलाया जनसंपर्क अभियान
खूंटी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में तथा सांसद कालीचरण मुंडा की अगुवाई में खूंटी नगर क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आज़ा
Mp kalicharan munda election compaign


खूंटी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में तथा सांसद कालीचरण मुंडा की अगुवाई में खूंटी नगर क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आज़ाद रोड से लेकर भगत सिंह चौक, मेन रोड खूंटी और पिपरटोली होते हुए चुनाव कार्यालय तक जनसंपर्क यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में कांग्रेस समर्थकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। रवि मिश्रा ने कहा कि लोगों के बीच कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा के समर्थन में उत्साह का माहौल रहा और कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाए गए। नगर पंचायत चुनाव 2026 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनित बोदरा को युवाओं, महिलाओं, मज़दूरों और व्यापारियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे हैं।

इस अवसर पर सांसद काली चरण मुंडा सांसद प्रतिनिधि पाण्डेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेलवे रामानंद तिवारी,जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौस, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, शमशाद अंसारी, नईमुद्दीन खा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा