इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट के दूसरे दिन भी रही धूम
चतरा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय इटखोरी महोत्सव में इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को भी आयोजन किया गया। वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। महोत्सव में लोगों को सारी सुविधाएं निशुल्
वॉटर स्पोर्ट्स


वॉटर स्पोर्ट्स


चतरा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय इटखोरी महोत्सव में इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को भी आयोजन किया गया। वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। महोत्सव में लोगों को सारी सुविधाएं निशुल्क दी जा रही हैं।

महोत्‍सव में आठ प्रकार की रोमांचक वाटर एक्टिविटीज आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें बनाना राइड, डिस्को एवं रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की सहित अन्य जलक्रीड़ाएं शामिल हैं। वाटर एक्टिविटीज में युवा सहित अन्‍य पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित की गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी