सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पुल और कैंचीधाम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
नैनीताल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली के बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के साथ ही उन्होंन
भवाली बाईपास पुल और कैंचीधाम के विकास कार्यों का निरीक्षणक करते सांसद


नैनीताल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली के बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के साथ ही उन्होंने कैंचीधाम बाईपास का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से ली और 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग बनने से श्रद्धालुओं को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी तथा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भवाली-रातीघाट बाईपास के निर्माण से यातायात और अधिक सुगम होगा, जिससे कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

सांसद ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद बाबा नीब करौरी के दर्शन भी किए।

निरीक्षण के दौरान संजय वर्मा, भावना मेहरा, गोपाल रावत, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, नीरज बिष्ट, शुभम कुमार, वैभव आनंद, धीरज तिवाड़ी, मदन मोहन कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार तथा रत्नेश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी