आईपीएल किसान जागरूकता अभियान के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड जागरूकता रथ रवाना
सहरसा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परामर्शी डा मनोज सिंह एवं आईपीएल के विपणन पदाधिकारी विष्णु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा करके आईपीएल किसान जागरूकता अभियान के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड के जागरूकता रथ को रव
आईपीएल किसान


सहरसा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परामर्शी डा मनोज सिंह एवं आईपीएल के विपणन पदाधिकारी विष्णु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा करके आईपीएल किसान जागरूकता अभियान के तहत इंडियन पोटाश लिमिटेड के जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

इस रथ के माध्यम से किसानों को बेहतर कृषि तकनीक, बेहतर उर्वरक प्रबंधन एवं बिगड़ते मृदा स्वास्थ्य और कार्बन अनुपात को सुदृढ़ करने से जुड़ी सभी जानकारी जिला के किसानों के बीच ब्यापक प्रचार प्रसार कर दी जाएगी। इसमे इंडियन पोटाश लिमिटेड के क्षेत्रीय विपणन पदाधिकारी विष्णु यादव के द्वारा फरमनटेड ऑर्गेनिक मेन्योर से मृदा स्वास्थ्य बेहतर तथा जीवित जीवाश्म, प्रातिक उर्वरक के कैसे समानुपाति रूप से अपनाने पर होने वाले लाभ, आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।

मौके पर जिले के सभी उर्वरक बिक्रेता एवं किसान उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार