Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

--प्रो. डीसी लाल शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष नियुक्त
प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से शुक्रवार को एलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए एक इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इविवि की पीआरओ प्रो जया कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए डिवीजन बेंच के साथ पांच कोर्ट रूम थे। प्रतियोगिता में कुल 48 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में मूट कोर्ट कमेटी की संयोजिका डॉ. स्मिता श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. मुक्ता वर्मा, डॉ. नरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके संबद्ध कॉलेजों के संकाय सदस्य डॉ. रितु रघुवंशी, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. पद्मा अपराजिता परिजा, डॉ. प्रिया विजय, डॉ. हरीश कुमार तिवारी, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. कृतिका सिंह, डॉ. सृष्टि सिंह, डॉ. अनामिका सिंह और आयुष निगम रहे। विधि संकाय के अध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार और विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्र ने जजों को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधि विभाग के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन एलएलबी (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा आरुषि द्विवेदी ने किया। प्रतिभागी छात्रों की सूची तैयार की जाएगी और ये छात्र अन्य विश्वविद्यालयों में आयोजित होने वाली मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में विधि विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
--प्रो. डीसी लाल शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष नियुक्त इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. डीसी लाल को शारीरिक शिक्षा विभाग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में शारीरिक शिक्षा विभाग में ही बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। प्रो. लाल 27 फरवरी को प्रो. अर्चना चहल से कार्यभार ग्रहण करेंगेे। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि प्रो. डीसी लाल की नियुक्ति के सम्बंध में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अनुमति के उतरांत कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। प्रो. लाल का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र