बिहार के जोगबनी में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन
अररिया, 20 फरवरी(हि.स.)। जोगबनी के पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी 22 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हैं और तैयारी को अंतिम कार्य रूप दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्
अररिया फोटो:हिन्दू सम्मेलन की तैयारी


अररिया, 20 फरवरी(हि.स.)।

जोगबनी के पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी 22 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हैं और तैयारी को अंतिम कार्य रूप दे रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्य हिन्दू संगठनों में उत्साह जोरों पर है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को आरएसएस संगठन के पदाधिकारियों ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और समाज के विभिन्न वर्गों को सपरिवार आने का आमंत्रण दिया।

​इस अवसर पर जोगबनी नगर संघचालक प्रकाश चन्द्र विश्वास, नगर कार्यवाह प्रदीप साह, कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यानंद मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मेलन धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

पदाधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि हिन्दू-समर्थ भारत का कल्याण ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है और समाज की एकजुटता ही राष्ट्र की असली शक्ति है।

आयोजकों ने बताया कि रविवार, 22 फरवरी को दोपहर बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें जोगबनी और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं और राष्ट्रभक्तों के जुटने की संभावना है। विद्यालय परिवार और आयोजन समिति ने सभी सनातनी बंधुओं से ससमय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर