Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-शराब बरामद होने पर वाइन शॉप का सेल्समैन किया गिरफ्तार
गुरुग्राम, 20 फरवरी (हि.स.)। पुलिस ने यहां एक वाइन शॉप से बिना होलोग्राम के 120 पेटी विदेशी शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने वाइन शॉप केसेल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि विदेशी शराब के बारे में जानकारी मिल सके।
जानकारी के अनुसार थाना शिवाजी नगर में एक सूचना एक्साइज टीम की ओर से दी गई। जिसमें कहा गया कि राजीव चौक पार्किंग एरिया में ठेका में बिना होलोग्राम व ट्रैक एंड ट्रेस लेबल की शराब मिली है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर एक्साइज टीम ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि राजीव चौक पार्किंग एरिया में स्थित ठेके को चेक किया गया। इस दौरान वहां 120 पेटी विदेशी शराब बिना होलोग्राम के मिली हैं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सेल्समैन विनोद कुमार (उम्र-38 वर्ष) निवासी बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) को काबू किया। बिना होलोग्राम व ट्रैक एंड ट्रेस लेबल की विदेशी शराब बरामद होने पर थाना शिवाजी नगर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर