Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स)। प्रयागराज शाखा, सीआईआरसी, भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई), चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग (सीएपीएल) 2026 का आयोजन कर रही है। जो प्रयागराज में सीए विद्यार्थियों और सदस्यों के लिए पहली बार आयोजित होने वाला क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह जानकारी सिविल लाइन में शुक्रवार को वरिष्ठ सीए नीरज अग्रवाल ने देते हुए बताया कि इस लीग का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समुदाय में खेल भावना, एकता और पेशेवर सौहार्द को बढ़ावा देना है। यह आयोजन 21 फरवरी को गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड, प्रयागराज में सुबह 08 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन कौशलेंद्र तिवारी, आईआरएस, आयुक्त (अपील), प्रयागराज करेंगे। इस अवसर पर सीएपीएल के आधिकारिक टीम जर्सी पेश की गई और टीम एवं जुड़े लोगों को उनके रंग और डिज़ाइन का पहला नज़ारा दिखाया गया। जर्सी प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों और समर्थकों में उत्साह और उत्सुकता बढ़ा दी।नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रथम मैच ऑडिट एवेंजर्स (मालिक अग्रवाल अजय कुमार एंड को. और नीरज प्रकाश एंड एसोसिएट्स) बनाम टैक्स वॉरियर्स (मालिक सुमित के. बी. अग्रवाल एंड को. और खंडुजा एसोसिएट्स) से तथा द्वितीय मैच 12ः30 बजे वेल्थ क्रिएटर (मालिक आर.एन. सिंह एंड को. और अबिनेश एंड एसोसिएट्स) बनाम सीए योद्धा (मालिक मसालुद्दीन अंसारी एंड एसोसिएट्स और अतुल शुक्ला एंड एसोसिएट्स) से होगा।उन्होंने बताया कि सीएपीएल टूर्नामेंट में सीए शुबम अग्रवाल अध्यक्ष, सीए अभिनय कोहली उपाध्यक्ष, सीए शैंकी कसैरा सचिव, सीए अताउर रहमान कोषाध्यक्ष, सीए रोहन केसरवानी सीआईसीएएसए अध्यक्ष एवं सीए सुशील कुमार शुक्ला तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य का गठन किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र