Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने जनपद बागपत निवासी एक युवक के खिलाफ फर्जी आईडी बनाकर उनसे आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके भाई के नाम पर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उससे आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है।
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपित राजा जनपद बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हैवा का निवासी है। आरोपित राजा ने फर्जी आईडी बनाकर उनसे आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट्स किए हैं। उसने राजा को कॉल कर इस मामले की शिकायत की तो वह अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है।
सिविल लाइन सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मझोला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल