विकसित भारत एवं युवा विषय पर प्रतियोगिताएं शनिवार को
गुवाहाटी, 20 फरवरी, (हि.स.)। असम लोक भवन द्वारा एनएसएस सेल, गौहाटी विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘सेवा संकल्प सप्ताह 2026’ के अंतर्गत शनिवार को “विकसित भारत एवं युवा” विषय पर निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगित
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जनजाति सम्मेलन के समापन समारोह और वीकेआईसी के 30वें स्थापना दिवस में शिरकत करते हुए।


गुवाहाटी, 20 फरवरी, (हि.स.)। असम लोक भवन द्वारा एनएसएस सेल, गौहाटी विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘सेवा संकल्प सप्ताह 2026’ के अंतर्गत शनिवार को “विकसित भारत एवं युवा” विषय पर निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 12:45 बजे गौहाटी विश्वविद्यालय के फणीधर दत्ता सेमिनार हॉल में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश