Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जौनपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ा कदम उठाते हुए लंबे समय से ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे आठ पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए कर्मियों में तीन मुख्य आरक्षी, चार आरक्षी और एक अनुचर (कुक) शामिल हैं। ये सभी काफी समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था।निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी रवि वालियान, आरक्षी जितेंद्र कुमार यादव, आरक्षी नवीन सिंह, आरक्षी विशाल यादव तथा अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह का नाम शामिल है।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगे भी अनुपस्थित या कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव