तामुलपुर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
तामुलपुर (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), तामुलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त एवं डीडीएमए की अध्यक्ष सिमी करन ने की।बैठक के दौरान वित्ती
तमुलपुर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।


तामुलपुर (असम), 20 फरवरी (हि.स.)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), तामुलपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त एवं डीडीएमए की अध्यक्ष सिमी करन ने की।बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति की विस्तृत समीक्षा की गई। मृदा संरक्षण, लोक निर्माण विभाग (सड़क), असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल), एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के अंतर्गत हुए नुकसान से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।इसके अतिरिक्त राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के अंतर्गत प्रस्तावित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें तथा स्वीकृत परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।बैठक में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, तामुलपुर के अधीन लंबित बिलों एवं भुगतान संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई।जिला आयुक्त ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के निकट आने को देखते हुए संभावित बाढ़ एवं आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क एवं तैयार रहना होगा।बैठक में आयुक्त कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा