अनूपपुर: ट्रेनों के ठहराव के लिए कांग्रेस की चेतावनी से हरकत में आई भाजपा
अनूपपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जिला कांग्रेस ने वेंकट नगर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव न होने से ग्रामीणों के साथ मिलकर 21 फरवरी को रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके बाद हरकत में आई भाजपा ने शुक्रवार को सांसद ह
सांसद और मिडिया प्रभारी


अनूपपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में जिला कांग्रेस ने वेंकट नगर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव न होने से ग्रामीणों के साथ मिलकर 21 फरवरी को रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके बाद हरकत में आई भाजपा ने शुक्रवार को सांसद हिमाद्री सिंह की तरफ से जिला मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट बताये जनता को गुमराह न होने की अपील की।

ज्ञात हो कि कोरोना काल के समय से बंद ट्रेन के ठहराव की मां वेंकटनगरवासी लगातार करते आ रहे हैं किंतु उन्हें सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल सका। अब इसमें कांग्रेस के कूदने से ग्रामवासियों को सुविधा मिलना तय है।

वेंकटनगर में कांग्रेस का रेल रोको आन्दोलन राजनैतिक स्टंट- राजेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी अनूपपु्र के मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने वेंकटनगर मे कांग्रेस के रेल रोको आन्दोलन को महज एक राजनैतिक स्टंट बताते हुए जनता से किसी बहकावे मे ना आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वेंकटनगर, निगौरा सहित संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत अन्य रेलवे स्टेशनों मे यात्री गाड़ियों के स्टापेज शुरु करने सहित अन्य रेल सेवाओं के विस्तार के लिये निरंतर प्रयास किया जा रहा है । रेलवे प्लेटफार्म मे निर्माणकार्य के कारण ट्रेनों के पुन: स्टापेज मे विलंब हुआ। लेकिन फरवरी के बाद किसी भी समय ट्रेनों का ठहराव शीघ्र होने लगेगा।

कोविड के समय वेंकटनगर और निगौरा रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर- इन्दौर- बिलासपुर, भोपाल- बिलासपुर एवं चिरमिरी - बिलासपुर- चिरमिरी ट्रेनों का ठहराव बन्द कर दिया गया था। इसके चलते इस क्षेत्र के पचास से अधिक गाँव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसके साथ ही निगौरा, जैतहरी, कोतमा, अमलाई, बीरसिंहपुर, नौरोजाबाद, चंदिया में यात्री ट्रेनों का ठहराव पुन: शुरु करने के लिये तथा नागपुर, दिल्ली के लिये ट्रेन चलवाने को लेकर सांसद हिमाद्री सिंह ने अनेक बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा विभाग के शीर्ष अधिकारियों से पत्राचार किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री से भेंट करके प्रमुखता से संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों मे ट्रेन सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद हिमाद्री सिंह को पत्र लिख कर बताया कि वेंकटनगर स्टेशन मे पुरी- ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, अनूपपुर मे रानी कमलापति- संतरागांछी और कोतमा में अंबिकापुर - हजरत निजामुद्दीन ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिन ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान हुई है उन ट्रेनों के ठहराव के लिए 27 फरवरी को सांसद हिमाद्री सिंह अनूपपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। शेष ट्रेनों के स्टापेज भी शीघ्र शुरु हो जाएगें।

मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस के वेंकटनगर में ट्रेन स्टापेज की मांग को लेकर आन्दोलन की चेतावनी को राजनैतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि कोविड में बन्द की गई ट्रेनों का स्टापेज शीघ्र वेंकटनगर, निगौरा जैसे स्टेशनों मे शुरु हो जाएगा। कांग्रेस आम जनता को रेल रोको आन्दोलन के उकसा कर अराजकता फैलाना चाहती है। आम जनता को चेताते हुए मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन कहीं कानूनी मुसीबते ना खडी हों,यह उन्हे ध्यान रखना चाहिये। वेंकटनगर क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस के बहकावे मे ना आने की अपील करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार अतिशीघ्र ट्रेनो का स्टापेज बहाल करने वाली है। रेल सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। रेलवे प्लेटफार्म मे निर्माणकार्य चल रहे हैं। तीसरी रेल लाईन का विस्तार और इटरलाकिंग भी एक बडा कारण रहा है‌‌।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला