मंदसौरः कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, इस्तीफे की मांग
मंदसौर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश सरकार के तीन मंत्
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के पुतले फूंके, इस्तीफे की मांग


मंदसौर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों - कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह के पुतलों का दहन किया गया।

पुतला दहन प्रदर्शन शहर व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष इष्टा भाचावत एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकास दशोरा ने बताया कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर गांधी चौराहा पर दोपहर 12 बजे व्यापक विरोध प्रदर्शन कर तीन मंत्रियों पुतला दहन किया गया एवं नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की गई। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की जान-माल की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है। दोषी मंत्रियों को बचाने में लगी हुई हैं। कांग्रेस इन मंत्रियों के खिलाफ जनता की आवाज बनकर सड़क पर लगातार उतर रही है और आगे भी आम जन की आवाज उठाती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया