Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीजापुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत जिला बल एवं केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 22 वीं बटालियन के द्वारा आज शुक्रवार काे सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या पहुंचे।
केरिपु बल के अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से संवाद किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजें जैसे कम्बल, साड़ी, धोती, आदि प्रदान की गईं। वहीं स्थानीय गांवों से आए हुए युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, कापी, किताब, स्टेशनरी आदि प्रदान किए गए।
नक्सलियाें के कमजाेर पड़ने के कारण नक्सल प्रभावित इलाकाें में शासन-प्रशासन की सुविधाओं के पंहुचने से ग्रामीणों में उत्साह है, सड़क मार्ग के विस्तार, परिवहन सेवाओ, पानी, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं के लिये प्रशासन का आभार व्यक्त किये।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे