घरेलु विवाद में बुरी तरह से झुलसी महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम, पति गिरफ्तार
मंडी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मंडी जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली उपमंडल के गांव सपलोह की नीलम ठाकुर आखिर जिंदगी की जंग हार गई। उसने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मंडी सदर थाना में 12 फरवरी
घरेलु विवाद में बुरी तरह से झुलसी महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम, पति गिरफ्तार


मंडी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मंडी जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली उपमंडल के गांव सपलोह की नीलम ठाकुर आखिर जिंदगी की जंग हार गई। उसने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मंडी सदर थाना में 12 फरवरी को बीएनएस की धारा 109, 83 व 3-5 के तहत यह यह मामला दर्ज हुआ था। आरएफएसएल की टीम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौका पर जांच के लिए पहुंचे थे।

पुलिस ने इस मामले में नीलम ठाकुर के पति ठाकर दास पुत्र सुख राम निवासी सपलोह को गिरफ्तार कर लिया था। नीलम के पिता व परिजनों ने मंडी आकर पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ससुराल में पति व सास मारपीट किया करते थे और उन्होंने ने ही तेल छिड़क कर उसे जलाया है।

बुरी तरह से जल चुकी नीलम को पहले कोटली, फिर मेडिकल कालेज नेरचौक और फिर हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था जहां पर उसका इलाज चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को बयान देने हेतू चिकित्सीय रुप से स्वस्थ होने पर न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, न्यायालय संख्या 24, चंडीगढ़ द्वारा पीड़िता का विधिवत बयान दर्ज किया गया था। अपने बयान में पीड़िता ने इस कृत्य के लिए स्वयं को ही जिम्मेदार ठहराया था।

शुक्रवार को उपचार के दौरान पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में पीड़िता की मृत्यु हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में विधि अनुसार करवाया जा रहा है, फिर भी विषय की गंभीरता को समझते हुए इस प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहन एवं निष्पक्ष जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा