मानसिक विकास के लिए भाषण से अधिक प्रभावशाली होते हैं गीत : हेमचंद्र
--माधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का समापन प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय क्
अतिथि एवं प्रतिभागीगण


--माधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का समापन

प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स)। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र नैनी में प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का समापन शुक्रवार को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद ने बताया कि विद्या भारती द्वारा निर्धारित एवं संकलित गीतों से देश के प्रति आदर, भक्ति एवं संस्कृति के प्रति प्रेम एवं जागरण का भाव होता है। भाषण से अधिक गीत प्रभावशाली होता है, इससे व्यक्ति का मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि जितने भी गीत निश्चित हुए हैं उन सब को अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों से कंठस्थ कराकर विद्यालय में समय-समय पर होने वाले कार्यक्रमों में उन गीतों का प्रस्तुतीकरण करवाया जाए और समय-समय पर सभी प्रांत संयोजक अपने-अपने प्रांत के विद्यालयों में जाकर प्रवास करें और बच्चों एवं संगीताचार्यों को इसका अभ्यास कराएं।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि समापन अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक, सह क्षेत्र संयोजक, प्रांत संयोजक एवं सहप्रांत संयोजकों के साथ-साथ महानगर के समस्त शिशु एवं विद्या मंदिरों के संगीताचार्यों को भी संगीत के पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई और गीतों का अभ्यास कराया गया। समापन सत्र में अखिल भारतीय सह संगीत प्रमुख एवं क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर एवं अखिल भारतीय संगीत प्रमुख एवं प्रख्यात ध्रुपद गायक विनोद कुमार द्विवेदी का मार्गदर्शन मिला।

मीडिया प्रभारी ने बताय कि कार्यशाला को 08 सत्रों में बांटा गया था। कार्यशाला में तीन अखिल भारतीय गीतों के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी 04 गीतों को शामिल कर 07 गीतों की श्रृंखला बनाई गई। प्रतिभागियों में गोरक्ष प्रांत से दिग्विजय मिश्र, अरुणिमा श्रीवास्तव, जगदीश कुमार कानपुर प्रांत से बृजेश कुमार अवध क्षेत्र से अलिक सरकार, शिव प्रकाश पाण्डेय तथा काशी प्रांत से दीनबंधु सिंह, रामजी मिश्र अविनाश राय, भरत सिंह सहित लगभग 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में आए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने परिचय क्षेत्रीय सहसंयोजक बृजराज दुबे ने तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र