अंतरराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ : कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड, 5 नामी सटोरी सहित 2 अन्य गिरफ्तार
रायगढ़, 20 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता के एक होटल में चलाए जा रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस रेड में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा हुआ है।कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलि
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने ली पत्रकार वार्ता


रायगढ़, 20 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने कोलकाता के एक होटल में चलाए जा रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस रेड में करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा हुआ है।कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने 25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और नगदी रकम 3,600 रूपये समेत 6.30 लाख रुपए की संपत्ति जप्त की है । रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में इस आशय की जानकारी देते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सटोरिए कोलकाता के एक होटल से कई राज्यों में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

एसएसपी श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था । आरोपितों से एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर *अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि मामले में पांच की संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी फरार थे।कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपितों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था ।

इसी तरह 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाईल के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खेला रहे अंकित बानी साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला हटरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली को पकड़ा गया था ।पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण साहबाज निवासी तुरकापारा, मजहर निवासी तुरकापारा,फारख निवासी तुरकापारा मन्नू / एजाज अहमद निवासी बीड पारा, मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी, अमित अग्रवाल निवासी कोतरा रोड सहित सात लोगों ने साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाईल में लिंक के माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आन लाईन सट्टा खिलाने के संबंध में बताया था ।

मामले में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत गिरफ्तार दो आरोपितों अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपितों के विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था । आरोपित रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।

आरोपितों के बारे में जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में पांच स्थायी वारंटी दो अन्य व्यक्ति को पकड़ा। आरोपितों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली। आरोपितों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।

। के कब्जे से 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है ।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी- शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी सहित पांच स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जा रहा है । पकड़े गए दो संदेही की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

जप्त संपत्ति-नकदी 3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर

कुल करीब – 6 लाख 50 हजार रूपये ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि- जुआ सट्टा से जुड़े आरोपित कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा, जुआ सट्टा पूर्णत: बंद कराने हर एक सटोरियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान