Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।
सीबीआई ने शुक्रवार को घरोटा थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी को एजेंसी ने शिकायत मिलने के बाद बिछाए गए जाल के दौरान पकड़ा।
बताया गया है कि एक विवाद से जुड़े मामले में काउंटर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उक्त हेड कांस्टेबल जांच अधिकारी (आईओ) के रूप में तैनात था। आरोप है कि उसने मामले से एक व्यक्ति का नाम हटाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में औपचारिक मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी के बाद एसएसपी जम्मू ने घरोटा थाने के एसएचओ संदीप कटोच का तत्काल तबादला करने के आदेश जारी किए। उनकी जगह राजेश वर्मा को नया स्टेशन हाउस ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता