रत्नाल रिंग रोड पर शव मिलने से सनसनी, बिश्नाह पुलिस ने शुरू की जांच
जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के रत्नाल रिंग रोड पर एक शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिश्नाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की
रत्नाल रिंग रोड पर शव मिलने से सनसनी, बिश्नाह पुलिस ने शुरू की जांच


जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के रत्नाल रिंग रोड पर एक शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिश्नाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। बाद में मृतक की पहचान मोहम्मद यूनिस निवासी फलाय मंडाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता