Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।
वंदे भारत ट्रेन के जम्मू तक विस्तार को लेकर सोशल और प्रिंट मीडिया में कई तरह की अफवाहें और भ्रामक संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस संबंध में अभी तक तिथि और समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया संस्थानों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि किए गए या अप्रमाणित समाचार प्रकाशित या प्रसारित न करें। जैसे ही इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर साझा किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता