Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 20 फरवरी (हिस)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा असम प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने शुक्रवार काे प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा विभिन्न स्तरों पर पार्टी की गतिविधियों को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, समन्वय बढ़ाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश