सरकारी पोस्टर फाड़े जाने का आरोप, शिकायत दर्ज
सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (हि. स.)। शहर में राज्य सरकार के प्रचारात्मक पोस्टर फाड़े जाने को लेकर दार्जिलिंग जिला तृणमूल युवा कांग्रेस ने सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को इस संबंध में औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा गया। युवा तृणमूल
सिलीगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचे युवा तृणमूल कांग्रेस के सदस्य


सिलीगुड़ी, 20 फरवरी (हि. स.)। शहर में राज्य सरकार के प्रचारात्मक पोस्टर फाड़े जाने को लेकर दार्जिलिंग जिला तृणमूल युवा कांग्रेस ने सिलीगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को इस संबंध में औपचारिक रूप से ज्ञापन सौंपा गया।

युवा तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि शहर के विभिन्न इलाकों में राज्य सरकार के पोस्टरों को चुन-चुनकर फाड़ा जा रहा है। विशेष रूप से जिन पोस्टरों में मुख्यमंत्री और मेयर की तस्वीरें लगी हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

तृणमूल नेताओं का कहना है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थी, जब पार्टी के बैनर और झंडे फाड़े जाने के आरोप लगे थे। उनका दावा है कि चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर उसी प्रकार की गतिविधियां शुरू हो गई है।

तृणमूल युवा नेतृत्व ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार