बलरामपुर : थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु एक अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए
बलरामपुर : थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु एक अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित


बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पद भी शामिल हैं।

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) एक जून से 10 जून के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से दूरभाष क्रमांक 0771-2665212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय