महिला कॉलेज में एनएसएस का 7 दिवसीय शीतकालीन शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
कठुआ, 20 फरवरी (हि.स.)। महिला डिग्री काॅलेज कठुआ की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर 2026 का समापन अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक भावना
7-day NSS winter camp concludes with cultural programme at Women's College


कठुआ, 20 फरवरी (हि.स.)। महिला डिग्री काॅलेज कठुआ की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शीतकालीन शिविर 2026 का समापन अंतिम दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सात समूह नृत्य और एकल गायन प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहे। स्वयंसेवकों ने डोगरी, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी और गुजराती लोक परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। लक्ष्मी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। कॉलेज के प्राचार्य जयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रेस क्लब कठुआ के अध्यक्ष मनुज केसर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने स्वयंसेवकों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों और वक्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर का सफल आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रितू कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया