उड़नदस्ता की निगरानी में आज से शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा
जगदलपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर बस्तर संभाग के सभी जिलों में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा,
उड़नदस्ता की निगरानी में आज से शुरू हुई 12वीं बोर्ड परीक्षा


जगदलपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज शुक्रवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर बस्तर संभाग के सभी जिलों में तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

गठित जिलास्तरीय उड़न दस्ता दल क्र. 1 प्रभारी अधिकारी बीआर. बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर, दल सदस्य रज्जी वर्गिस, रत्नेश बैंजामिन, सतरूपा मिश्रा द्वारा शांतिपूर्ण, निर्विध्न एवं सफल संचालन तथा अनुचित साधनो पर रोक एवं केन्द्रों की सतत् निगरानी हेतु उड़नदस्ता दल के साथ शुक्रवार को आयोजित कक्षा 12वीं विषय भूगोल एवं भौतिक शास्त्र की परीक्षा हेतु तीन केन्द्रो (शाउमावि. नगरनार, शाउमावि. आड़ावाल, शासउमावि. मारकेल) का निरीक्षण किया गया, साथ ही केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे