Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को मुरादाबाद में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (मंडलीय जिला अस्पताल) का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली रोड सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद मंडलीय जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और फिर पंचायत भवन सभागार में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल