Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 13 अक्टूबर (हि.स.)। रांची में 14 अक्टूबर को नौ दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन होगा। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया जाएगा। अलग-अलग इलाकों में शाम 5:30 बजे से रात 7:30 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूजा समितियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
इन पूजा पंडालों का होगा उद्घाटन
श्री राम लला पूजा समिति, जिला स्कूल मैदान।
भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार।
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड।
राजस्थान मित्र मंडल, सेवा सदन पथ, बड़ा तालाब।
गीतांजलि क्लब, मोरहाबादी।
रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति।
ज्योति संगम दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्ण स्कूल, अपर बाजार।
ओसीसी क्लब तथा पूजा कमेटी, बांग्ला स्कूल।
त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, सुभाष चौक।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे