वेतन वृद्धि की मांग को लेकर निगम के मजदूरों ने निकाला मशाल जुलूस
धनबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बोनस में बढ़ोतरी, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और सफाई मित्रों को जोखिम भत्ता देने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को धनबाद चौक पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। धनबाद नग
मशाल जुलूस निकालते नगर निगम के सफाई कर्मी


धनबाद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बोनस में बढ़ोतरी, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और सफाई मित्रों को जोखिम भत्ता देने सहित 25 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को धनबाद चौक पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। धनबाद नगर निगम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और निगम प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने वर्तमान में मिल रहे दो हजार रुपये के बोनस को बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने और न्यूनतम वेतन 12 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों को ईएसआई मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने, भविष्य निधि (पीएफ) की नियमित जमा सुनिश्चित करने, दैनिक और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने एवं सातवें वेतनमान का लाभ और बकाया भुगतान करने की मांग की।

मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान करने की अपील की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार झा