ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा ने मनाया जश्न
पश्चिमी सिंहभूम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को चाईबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित
भाजपा द्वारा एक दूसरे को मीठा खिलाते


पश्चिमी सिंहभूम, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व सांसद और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को चाईबासा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक पर मिष्ठान वितरण किया गया और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों के बीच भी मिठाइयां बांटीं और इस नियुक्ति को अनुसूचित जाति समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ब्रज मोहन राम को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। नेताओं ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण संवैधानिक पद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा ने कहा कि ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया जाना पूरे अनुसूचित जाति समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि ब्रज मोहन राम ने अपने अनुभव, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा से अलग पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि यह नियुक्ति सामाजिक भागीदारी और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत और निष्ठा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजीत सिंह, संजीव राय, सतीश पुरी, प्रताप कटिहार महतो, जयकिशन बिरुली, चंदन झा, रंजन प्रसाद, सनी पासवान, राकेश बबलू शर्मा, पवन शर्मा, बिरजू रजक, राम अवतार राम, रवि, कामेश्वर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक