Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हरिद्वार, 02 सितंबर (हि.स.)। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भारत सरकार को वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।
इस संबंध में, भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (58.17 प्रतिशत) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक, एच.डी. कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) को के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल के सदाशिव मूर्ति द्वारा, कामरान रिज़वी, सचिव (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
बीएचईएल की हरिद्वार इकाई के संचार एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार। को जारी विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 283.56 करोड़ रुपये की लाभांश राशि, वित्तीय वर्ष 2024-25 की लाभांश राशि से ढाई गुने से भी अधिक है।
इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 487.49 करोड़ रुपये है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला