Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोरबा, 2 सितंबर (हि. स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को टीपी नगर जोन अंतर्गत कोहड़िया मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया।
नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने अभियान में सहभागिता निभाते हुए पौधे रोपे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से 18 जुलाई से अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है।
इसी क्रम में कोहड़िया मुख्य मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन और अन्य नागरिकों ने पौधारोपण किया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी