इंटीग्रेटेड हेल्थ डैशबोर्ड, इंटीग्रेटेड हेल्थ फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ
Launch of Integrated Health Dashboard and Integrated Health Facility Center
इंटीग्रेटेड हेल्थ डैशबोर्ड, इंटीग्रेटेड हेल्थ फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ


मुंबई, 02 सितंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र में सव्स्थ्य सुविदाओं को सशक्त बनाने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ डैशबोर्ड, इंटीग्रेटेड हेल्थ फैसिलिटी सेंटर और अस्पतालों के स्टार रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इन पहलों को असरदार तरीके से लागू करके नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता वाली हेल्थकेयर देने के लिए काम करना चाहिए।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, राज्य मंत्री मेघना साकोरे बोर्डिकर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वास्थ्य विभाग की टेक्नोलॉजी-बेस्ड और नागरिक-केंद्रित पहल की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग प्रोग्राम के लिए 40 से अधिक विभिन्न पोर्टल चल रहे हैं। इन पोर्टल से जरूरी जानकारी को एक साथ लाने और उसे एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए एक इंटीग्रेटेड हेल्थ डैशबोर्ड बनाया गया है। इस डैशबोर्ड पर मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ, ट्यूबरकुलोसिस कंट्रोल, नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज स्क्रीनिंग जैसे प्रोग्राम से जुड़े मुख्य इंडिकेटर्स का राज्य-वार और ज़िले-वार एनालिसिस किया जाएगा। इससे हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों को तुरंत पहचानना, जिले-वार परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करना और ज़रूरत पड़ने पर असरदार कदम उठाना आसान हो जाएगा। हेल्थ की जानकारी को एक्शनेबल डेटा में बदलने से प्रशासनिक फ़ैसले ज्यादा सटीक होंगे।

इंटीग्रेटेड हेल्थ फैसिलिटेशन सेंटर के ज़रिए ‘104’ कॉल सेंटर को बेहतर बनाया गया है। हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं, डिलीवरी के बाद माता, टीबी मरीजों और नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों से जुड़े लोगों से फॉलो-अप के साथ अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में लोगों की राय ली जाएगी। इस सेंटर में रोजाना करीब एक हजार कॉल हैंडल करने का सिस्टम होगा और इसके लिए ट्रेंड ऑपरेटर काम करेंगे। गंभीर या अर्जेंट केस के बारे में तुरंत संबंधित जिलास्तर लेवल के अधिकारियों को बताने का सिस्टम भी बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार