Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गोरखपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। जनपद के एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जमीन बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेने और बाद में जमीन की रजिस्ट्री न करने तथा रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित ग्राम जगदीशपुर निवासी योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंग बनाकर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप है। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद जमीन का बैनामा नहीं कराया गया और रकम भी वापस नहीं की गई। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे जाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना एम्स में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी आपराधिक गतिविधि के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, आरक्षी रणजीत यादव शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय