Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम तमिलनाडु के कोयंबटूर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर निर्देशक वेंकी अटलुरी, संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही। समारोह के दौरान फिल्म का संगीत आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
'विश्वनाथ एंड संस' 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। ऐसे में उनकी इस नई फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों में 'विश्वनाथ एंड संस' को भी अहम माना जा रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'विश्वनाथ एंड संस' के बाद सूर्या निर्देशक जीतू माधवन की फिल्म 'एस47' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल की आगामी फिल्म और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक नई परियोजना का भी हिस्सा हैं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे