मेडक जिले में यूरिया की कमी को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
हैदराबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। तेलंगाना के मेडक जिले में यूरिया की किल्लत को लेकर किसान सड़क पर उतर आए। गुरुवार को रामायणपेट मंडल के कोनापुर में किसानों ने कई स्थानों पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मोबाइल एप्लीकेशन पर यूरिया की बुकिंग नहीं हो पाने क
मेडक में खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान


हैदराबाद, 27 अगस्त (हि.स.)। तेलंगाना के मेडक जिले में यूरिया की किल्लत को लेकर किसान सड़क पर उतर आए। गुरुवार को रामायणपेट मंडल के कोनापुर में किसानों ने कई स्थानों पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

मोबाइल एप्लीकेशन पर यूरिया की बुकिंग नहीं हो पाने के कारण किसानों ने मेडक-सिद्धिपेट मार्ग पर 'रास्ता रोको' आंदोलन किया, जिससे वहां काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार से यूरिया की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय खाद दुकान के प्रबंधन पर यूरिया को अन्य गांवों में भेजने और कालाबाजारी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लगातार हो रही यूरिया की किल्लत को दूर करने में विफल हो रही है। इसी तरह, चिन्ना शंकरमपेट में भी किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सरकार उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj