Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का नया पार्टी ट्रैक 'फ्रेंड फ्रेंड' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गीतों के बाद अब इस नए गाने ने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
रिलीज हुए 'फ्रेंड फ्रेंड' गीत में अमन और आकांक्षा की शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस देखने को मिलता है। पार्टी थीम पर आधारित इस गाने को मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि गीत कुमार ने लिखे हैं। गाने में नासिर का रैप भी शामिल है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है।
रोमांस, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल और जॉनी लीवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है और निर्माताओं को उम्मीद है कि इसका नया गाना फिल्म की रिलीज से पहले माहौल को और गर्म करेगा।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे