Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुल दिए हैं। इसके साथ-साथ झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। डीएमआरसी ने यह सूचना सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
उल्लेखनीय है कि डीएमआरसी ने बुधवार को राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों की वजह से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसमें मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं। इसके बाद डीएमआरसी ने झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी बंद कर दिया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव