Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 03 जून (हि.स.)। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने यह बात बुधवार काे पंचायत एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के दौरान कही।
दीपक सिंह ने जिलेवार लंबित दावे-आपत्तियों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में पूरी पारदर्शिता रहनी चाहिए।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंहने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में जो भी कार्यवाही करें, उसकी जानकारी स्टेरिंग कमेटी की बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में जरूर लायें। उन्होंने वर्किंग और नानवर्किंग ईव्हीएम की जानकारी देने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची को नियत समय पर जिले की वेबसाइट पर अपलोड करें।
बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग शहडोल से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस दौरान उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग मनोज मालवीय, संजू कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे