Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखीमपुर खीरी, 03 जून (हि.स.)। धौरहरा थाना पुलिस ने बुधवार काे पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस कप्तान डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त सारिफ सराेजनी नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोतवाली धौरहरा में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी।बुधवार काे एक सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव