पत्नी और दो बेटियों के कातिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, सिलबट्टे से कूच कर की थी निर्मम हत्या
महोबा, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया है। सिलबट्टे और चारपाई के पाए से पत्नी और दो मासूम बेटियों को निर्ममता से सिर कूच कूचकर मौत के घाट उतारने वाले हैवान पति क
पुलिस की कस्टडी में दोषसिद्ध अभियुक्त


महोबा, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया है। सिलबट्टे और चारपाई के पाए से पत्नी और दो मासूम बेटियों को निर्ममता से सिर कूच कूचकर मौत के घाट उतारने वाले हैवान पति को एफटीसी कोर्ट ने मामले को विरल से विरलतम बताते हुए अंतिम सांस तक फांसी पर लटकाने की सजा सुनाई है।

यह पूरा मामला 17 जुलाई 2023 का है। जनपद मुख्यालय के मुहाल समद नगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा का घर पर पत्नी रामकुमारी से विवाद हो गया था और घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र ने सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। मां को बचाने पहुंची दो मासूम बेटियों सोनाक्षी (6) और आयुषी (9) को पकड़ कर उनके सिर पर भी चारपाई के पाये और सिलबट्टे से प्रहार कर बेरहमी से तड़पा तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में मां और दो बेटियों तीनों की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश सिंह ने बताया कि सनसनीखेज घटना में पुलिस मामला दर्ज का पत्रावली न्यायालय में पेश की। जनपद न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश अपर्णा त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त देवेंद्र सिंह को अंतिम सांस तक फांसी पर लटकाए जाने का आदेश दिया है। तो वहीं लोग न्यायालय के आदेश को लोग सराह रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी