Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 03 जून (हि.स.)। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुई दुर्घटना पर गहन दु:ख जताया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इस अग्निकांड में कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई और कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक हादसा है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर