Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फिरोजाबाद, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने बुधवार को हत्या अरोपित को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपित ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या की थी।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार को वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त ग्राम सहसपुर निवासी आकाश को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस—वे की नगला जवाहार की पुलिया के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नाजायज एक तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने 27 अप्रैल को अपने भाई अवनीश उर्फ छोटू को जान से मारने की नियत से गर्दन पर गोली मारकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अगले दिन एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में मृत्यु हो गई थी। वारदात के बाद आरोपित फरार चल रहा था।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़