Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 06 मई(हि.स.)।अररिया आरएस थाना क्षेत्र में हड़ियाबाड़ा के पास बुधवार सुबह को जमीन कारोबारी चित्रगुप्त नगर निवासी 45 वर्षीय नितिन कुमार उर्फ लाल बाबू का शव संदिग्ध हालत में मिला।नितिन बुधवार सुबह किसी के फोन आने के बाद करीब छह बजे घर से निकला था।काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की।जिसके बाद आरएस थाना क्षेत्र के हड़िया पंचायत में सहारा इंडिया जूट मिल के पास सुनसान जगह पर शव पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नितिन जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उनकी पत्नी और बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही अररिया आरएस थाना और नगर थाना पुलिस की टीमें सदर अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर