Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


मोरीगांव (असम), 17 में (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने रविवार को बताया कि यह हादसा बीती रात जागीरोड के निर्माणाधीन टाटा सेमीकंडक्टर प्रकल्प के सामने हुआ । मृतक की पहचान पलंग्सू गांव के अर्जुन थापा के रूप में की गई है। जबकि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टेघेरिया गांव के हीरक ज्योति बरदलै और अरुण बरदलै को गंभीर अवस्था में उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है । जहां दोनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी