Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भाेपाल, 17 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवाचार आधारित देश की समग्र विकास की यात्रा में दूरसंचार की भूमिका काे महत्वपूर्ण बताया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने रविवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- विश्व दूरसंचार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संचार क्रांति ने विभिन्न माध्यमों से दूरियां समेटकर विश्व को परिवार जैसा बना दिया है, जीवन सहज हुआ है। इस अवसर पर उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने संचार माध्यमों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
गाैरतलब है कि विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इंटरनेट और संचार तकनीकों के सामाजिक और आर्थिक लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना की याद दिलाता है। आईटीयू संयुक्त राष्ट्र की डिजिटल-प्रौद्योगिकी एजेंसी है, जिसकी स्थापना 17 मई 1865 को पेरिस में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। इसे आधिकारिक तौर पर 1969 से मनाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे