चित्रई महोत्सव में निकली भगवान रंगनाथ की रथयात्रा
त्रिची, 14 मई (हि.स.)। रंगनाथस्वामी मंदिर में चित्रई रथ महोत्सव का शुरू हो गया। गुरुवार को श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस रमेश ने भक्तिभाव से भगवान रंगनाथ के रथ की रस्सी खींचकर इस शुभारंभ किया। इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श
श्री रंगनाथस्वामी मंदिर


त्रिची, 14 मई (हि.स.)। रंगनाथस्वामी मंदिर में चित्रई रथ महोत्सव का शुरू हो गया। गुरुवार को श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस रमेश ने भक्तिभाव से भगवान रंगनाथ के रथ की रस्सी खींचकर इस शुभारंभ किया। इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

त्रिची स्थित प्रसिद्ध वैष्णव तीर्थस्थल श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में चित्रई मास का विरुप्पन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण रथयात्रा आज सुबह भव्य रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल विधायक एस रमेश ने हजारों भक्तों के साथ मिलकर भगवान रंगनाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले विधायक रमेश ने नमपेरुमाल के दर्शन कर प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें पारंपरिक रूप से अशॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। “रंगा रंगा” के जयघोषों के बीच मंदिर का विशाल रथ अपनी जगह से आगे बढ़ा। सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर रथ खींचकर सामाजिक एकता और भक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंदिर के संयुक्त आयुक्त शिवराम कुमार, मंदिर के पुजारी सुंदर भट्टार तथा मंदिर के कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला।

श्रद्धालुओं के लिए छाछ और पेयजल सेवा शुरू

भीषण गर्मी को देखते हुए रथयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विधायक रमेश ने छाछ और पेयजल वितरण सेवा का भी शुभारंभ किया। गर्मी में दूर-दूर से पैदल चलकर दर्शन करने पहुंचे भक्तों के लिए को छाछ व पेयजल से बड़ी राहत मिली। चित्रई रथोत्सव को देखने के लिए केवल त्रिची ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरंगम पहुंचे। चारों चित्रई सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dr. Vara Prasada Rao PV