तेलंगाना कांग्रेस से नाता तोड़ बीआरएस में शामिल हुए 26 युवा, हरीश राव ने दिलाई सदस्यता
हैदराबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के बीच तेलंगाना में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को आज एक तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस पार्टी से जुड़े 26 कार्यकर्ता गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गये। कांग्रेस छोड़कर
कांग्रेस छोड़ बीआरएस का दामन थामा


हैदराबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के बीच

तेलंगाना में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को आज एक तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस पार्टी से

जुड़े 26 कार्यकर्ता गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल हो गये। कांग्रेस छोड़कर

बीआरएस का दामन थामने वालों में कांग्रेस के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ

भी शामिल हैं।

बीआरएस के सिद्धिपेट से

विधायक और पूर्व वित्तमंत्री मंत्री हरीश राव ने सभी को पार्टी निशानयुक्त गुलाबी

पट्टा डालकर विधिवत बीआरएस में उनके शामिल होने का ऐलान किया। बीआरएस में शामिल होने वालों में

अधिकांश अल्पसंख्यक समुदाय के युवा हैं। इनमें प्रमुख नाम है मोहम्मद आरिफ का, जो हैदराबाद

के बाहरी इलाके पटनचेरु विधानसभा क्षेत्र के बोलारम में कांग्रेस के सोशल मीडिया

कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस मौके पर आज शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए विधायक हरीश राव ने उनसे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और

कार्यशैली को उजागर करने का आह्वान किया। विधायक राव ने कांग्रेस पर तेलंगाना की जनता,

विशेषकर युवाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा

कि सत्ता में आने के बाद पार्टी अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। न तो कोई जॉब कैलेंडर

दिखाई दे रहा है और न ही नए रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। दो लाख नौकरियां देने

का वादा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार एक

करोड़ महिलाओं को 2,500 रुपये

मासिक भत्ता देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है और किसानों से किए

गए वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj