मनरेगा के तहत महाराष्ट्र को मिलेगा 1168 करोड़
Maharashtra to receive ₹1,168 crore under MNREGA
मनरेगा के तहत महाराष्ट्र को मिलेगा 1168 करोड़


मुंबई, 03 मार्च (हि.स.)। होली के पर्व पर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के श्रमिकों को तोहफा दिया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत राज्य को 1168 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी किस्त के रूप में इस अनुदान को मंजूरी दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि श्रमिकों के हित में स्वीकृत की गई है। इससे राज्य के ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आदिवासी, अनुसूचित जाति और अन्य श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। याद दिला दें कि कई महीनों से अकुशल मजदूरों की लगभग 67 करोड़ रुपए की मजदूरी बकाया थी। इससे मजदूर वर्ग संकट में था। पूर्व राज्यमंत्री व प्रहार संगंठन के अध्यक्ष बच्चू कडू सहित कई संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार