Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय विशेषाधिकार समिति का गठन किया है। यह समिति तीन मार्च से प्रभावी हो गयी है।
लोकसभा सचिवालय के मुताबिक समिति के अन्य सदस्यों में बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा), तारिक अनवर (कांग्रेस), मणिक्कम टैगोर बी (कांग्रेस), टीआर बालू (डीएमके), कल्याण बनर्जी (एआईटीसी), श्रीरंग आप्पा चंदू बारणे (शिवसेना), रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा), संगीता कुमारी सिंह देव (भाजपा), जगदंबिका पाल (भाजपा), त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा), अरविंद गणपत सावंत (शिवसेना-यूबीटी), जगदीश शेट्टर (भाजपा), मनीष तिवारी (कांग्रेस) और धर्मेंद्र यादव (समाजवादी पार्टी) शामिल हैं।
विशेषाधिकार समिति का गठन संसदीय निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक नियमित किंतु महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। यह समिति संसद सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की जांच करती है तथा आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश करती है। यह समिति संसदीय गरिमा और कार्यवाही की पवित्रता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार